आगरालीक्स…आगरा में दो साल बाद निकलेगी ऐतिहासिक शिव परक्रिमा. भंडारे व स्टॉल लगाने वालों को रखने होंगे डस्टबिन, नहीं तो होगा चालान. बल्केश्वर मेले की व्यवस्था और परिक्रमा मार्ग को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक…
बल्केश्वर मेला समिति द्वारा प्रशासनिक बैठक का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में किया गया. बैठक में एसीएम-5 विजय शर्मा, एएसपी सत्यनारायण चौधरी, थाना प्रभारी विपिन कुमार गौतम, नगर निगम से जेडएसओ महेंद्र सिंह, एएफआई रचना गुप्ता, टोरंट पावर से सतीश भूषण शर्मा अधिकारी मौजूद रहे। मेला समिति की अध्यक्ष ममता शर्मा व महामंत्री चंद्रेश गर्ग द्वारा मेले में खोया पाया केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था आदि दुरुस्त कराने के अलावा परिक्रमार्थियों के लिये सड़क पर पड़े कंकड़, मिट्टी की सफाई, गड्ढों को भरने का काम और खराब सड़क का पेचवर्क कराने की बात कही. मेला समिति के संयोजक पार्षद अमित ग्वाला, पार्षद हरिओम गोयल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद सविता अग्रवाल ने बैठक में प्रसाशन से पार्वती घाट पर भक्त जनों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, गोताखोर स्टीमर व फायर बिग्रेड और एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था करने की मांग की.

भंडारे व स्टॉल वालों को खुद करनी होगी डस्टबिन की व्यवस्था
मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल ने बताया कि मेला क्षेत्र में लगने वाले भंडारे व स्टॉल वालों को डस्टबिन की व्यवस्था करना जरूरी है अन्यथा गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम द्वारा चालान अभियान का कार्य किया जाएगा. मेला समिति द्वारा एक जरूरी सूचना यह है कि मेले में आने वाले सभी भक्त लोग अपने छोटे बच्चों की जेब में अपने नाम के साथ मोबाइल नंबर लिख कर पर्ची जेब में जरूर डालें ताकि किसी बच्चे के खोने पर आसानी से उसे घर तक पहुंचाया जा सके और मेले में किसी प्रकार के सोने व चांदी के आभुषण पहनकर नही आये.
ये लोग रहे बैठक में मौजूद
बैठक में मौजूद सुरेश बरेजा, महेश जौहरी, कृष्ण कुमार, सोनू मित्तल, चन्द्रभान कहरवार, पंकज अग्रवाल, अर्पित जैन, इन्दर डाबर, अशोक गुप्ता, महेश निषाद, अरविन्द शर्मा, सुरजीत चक्रवर्ती, नागेन्द्र अग्रवाल, कुलदीप वाल्मिक, प्रिया मंडल, शीतल अग्रवाल, अनिल गर्ग, प्रहलाद सिंह, गुड्डी, रमनलाल गोयल, एसपी सिंह आदि रहे.