आगरालीक्स…आगरा से जयपुर, अजमेर जाने वालों के लिए राहत. रेलवे चला रहा विशेष ट्रेन. आगरा के इस स्टेशन से होकर जाएगी यह ट्रेन…
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी सं.15237/15238 का संचालन करने का निर्णय लिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है-
15237/15238 दरभंगा-अजमेर साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस गाड़ी-
संचालन के दिन दरभंगा से- 15537, प्रत्येक बुधवार दिनांक 20.07.22 से 10.08.22 = 04 फेरे
अजमेर से- 15538, प्रत्येक गुरुवार दिनांक 21.07.22 to 11.08.22 = 04 फेरे
गाड़ी संरचना
एसएलआर-02, सामान्य श्रेणी-04, स्लीपर श्रेणी-13, एसी तृतीय श्रेणी-03, एसी द्वितीय श्रेणी-02 = 24 कोच

समय एवं ठहराव-
दरभंगा से यह गाड़ी हर बुधवार को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर चलेगी. यह गाड़ी सीतामढ़ी, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर होकर अगले दिन दोपहर दो बजकर दस मिनट पर मथुरा पहुंचेगी. पांच मिनट के ब्रेक के बाद यह गाड़ी आगरा के अछनेरा स्टेशन पर दोपहर तीन बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी. यहां से दस मिनट ठहराव है. इसके बाद जयपुर होते हुए रात दस बजकर 5 मिनट पर अजमेर पहुंचेगी.
वहीं अजमेर से यह गाड़ी यह गाड़ी हर गुरुवार को रात 11 बजकर 25 मिनट पर दरभंगा के लिए रवाना होगी जो कि सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर अछनेरा और सुबह छह बजकर 50 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी. इसके बाद यह गाड़ी अगले दिन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर दरभंगा के पहुंचेगी.