आगरालीक्स….आगरा में फिल्मी गीत न बजाने पर युवकों ने ढाबा कर्मचारियों पर किया हमला. हमले में 4 ढाबा कर्मचारी हुए घायल.
आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में एक ढाबा पर कुछ युवकों ने सोमवार रात को हमला बोल दिया. मामला फिल्मी गीतों को न बजाने को लेकर था. युवकों के हमले में चार कर्मचारी घायल हो गए. लाठी—डंडे से पीटने, पथराव व तोड़फोड़ का भी आरोप है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

ये है पूरा मामला
मामला खंदौली के उस्मानपुर गांव के पास स्थित एक ढाबे का है. सोमवार रात करीब 11 बजे ढाबे पर कुछ कावंड़िए खाना खा रहे थे, ऐसे में कांवड़ियों के कहने पर ढाबा कर्मचारियों ने धार्मिक गीत बजा दिए. आरोप है कि सामने स्थित दूसरे ढाबे के कर्मचारी और छह युवक वहां पहुंचे और धार्मिक गाना बंद करने को कहने लगे. मना करने पर उन्होंने ढाबा पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से कर्मचारियों की पिटाई करने लगे. पथराव व तोड़फोड़ का भी आरोप है. हमले से खाना खा रहे कांवड़ियों में भी दहशत मचगई और वे वहां से कांवड़ उठाकर बगैर खाना खाए ही निकल गए. हमले में चार ढाबा कर्मचारी घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौेक पर पहुंच गई. घायलों का मेडिकल करायागया है.