Monday , 20 April 2026
Home एजुकेशन Principal refused for the girl’s admission in the composite school of Agra region…#agranews
एजुकेशनटॉप न्यूज़

Principal refused for the girl’s admission in the composite school of Agra region…#agranews

87

आगरालीक्स…आगरा रीजन में प्रिंसिपल ने किया एडमिशन से इनकार. छोटी बच्ची को लेकर स्कूल पहुंची मां से मोबाइल पर बिजी मैडम बोलीं—जाइए यहां से…सिरदर्द मत कीजिए….

आगरा मंडल के एक स्कूल में पढ़ाने के लिए छोटी बच्ची को लेकर पहुंची उसकी मां से प्रिंसिपल ने एडमिशन करने से इनकार कर दिया. यही नहीं मैडम ने दो टूक में महिला को यह कहते हुए स्कूल से लौटा दिया कि जाइए यहां से और सिरदर्द मत करिए. प्रधानाध्यापिका उस समय मोबाइल पर भी बिजी थीं. बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यह बीएसए तक पहुंच गया. बीएसए का कहना है कि कोई भी स्कूल में एडमिशन के लिए मना नहीं कर सकता है. इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

यहां का है मामला
मामला मैनपुरी के भोगांव स्थित कंपोजिट विद्यालय का है. यहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अपनी बेटी के प्रवेश के लिए स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा के पास पहुंचती है और स्कूल में बच्ची के एडमिशन के लिए कहती है. वीडियो में वायरल बातचीत में मीना वर्मा उसे दूसरे स्कूल में प्रवेश कराने की बात कहती है. बच्ची के एडमिशन के लिए उसकी मां बार—बार गुजारिश करती है तो इस पर मीना वर्मा भड़क जाती हैं और महिला को वहां से जाने के लिए कहती हैं. मीना वर्मा दो टूक में महिला से कहती हैं कि समझ नहीं आता. जाइए यहां से सिरदर्द मत करिए. जिस वक्त महिला अपनी बेटी के एडमिशन के लिए यहां पहुंचती हैं उस समय प्रिंसिपल मैडम अपने मोबाइल में व्यस्त थीं.1

वायरल वीडिया शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है. बीएसए दीपिका गुप्ता ने खंड शिक्षाधिकारी से इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बीएसए ने कहा है कि मामले की जानकारी मिली है. यदि वीडियो में हो रही बात सही है और बच्ची को एडमिशन नहीं दिया गया है तो संबंधित प्रधानाध्यापिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. राइट टू एजुकेशन के तहत कोई भी स्कूल किसी भी बच्चे को प्रवेश देने से मना नहीं कर सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!