आगरालीक्स …आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा जारी किए गए नंबर पर पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत आने के साथ ही एक्शन भी शुरू हो गया है। पासपोर्ट सत्यापन के लिए सिपाही ने पैसे लिए, जांच के बाद सिपाही निलंबित।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति शिकायत और सूचना दे सकता है उसका नाम गोपनीय रखा जा रहा है।
पासपोर्ट के सत्यापन के लिए मांगे रुपये
नाई की मंडी निवासी एक युवक ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। पासपोर्ट कार्यालय ने पुलिस को सत्यापन के लिए आवेदन भेजा। आरोप है कि नाई की मंडी पर तैनात सिपाही धीरज कुमार ने पासपोर्ट के सत्यापन के लिए पैसे मांगे।

500 रुपये लेकर किया सत्यापन
आरोप है कि धीरज कुमार ने युवक से 500 रुपये लिए, इसके बाद सत्यापन की रिपोर्ट लगाई। उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी को की, उन्होंने जांच कराई। प्रारंभिक जांच में सिपाही पर 500 रुपये लेने के आरोप सही पाए गए।
सिपाही निलंबित, आप भी कर सकते हैं शिकायत
इस मामले में जांच के बाद एसएसपी ने सिपाही धीरज कुमार को निलंबित कर दिया है। इस तरह के मामलों में लोग शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है।
पुलिस की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 9454458046