फिरोजाबादलीक्स …आगरा रीजन में महिला और उसकी ननद की हत्या, ननद की एक दिन पहले हुई थी डिलीवरी, हत्यारोपी अरेस्ट।
आगरा रीजन के फिरोजाबाद के एका में एटा के अवागढ़ निवासी आशु वाल्मीकि की ससुराल है। आशु की पत्नी शिवानी भाभी की डिलीवरी होने के कारण एका अपने मायके आई थी। मंगलवार को डिलीवरी हुई। आशु भी अपनी ससुराल पहुंच गया।

पत्नी और साले की पत्नी की हत्या
बताया जा रहा है कि आशु ने अपनी पत्नी से घर चलने के लिए कहा, उसकी पत्नी शिवानी ने मंगलवार को ही डिलीवरी होने के कारण पति के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे वह आग बबूला हो गया। उसने अपनी पत्नी शिवानी और साले की पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। मौके से आशु को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।