आगरालीक्स…स्ट्रेस फ्री रहना है तो रक्तदान जरूर करें. आगरा में नेवीगेटर मेरीटाइम अकादमी में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, 52 यूनिट रक्तदान किया
यदि आप स्ट्रेस फ्री और अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते है तो रक्तदान अवश्य करें। भारत में मात्र चार प्रतिशत ब्लड डोनर के भरोसे ही मरीजों को आवश्यक रक्त की भरपाई हो रही है। रक्तदान करने वालों का प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है। रक्तदान के लिए जागरूकता भरे कुछ ऐसे ही संदेशों के साथ नेवीगेटर मेरीटाइम अकादमी पथौली में आगरा सिटी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों व स्टॉफ के लोगों ने 52 यूनिट रक्तदान किया।
अकादमी के प्रिंसीपल कैप्टन विवेक चरनदास गुप्ता ने बताया कि युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकार से जोड़ना और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। डॉ. रिचा कुमार ने बताया कि 96 प्रतिशत जनता सिर्फ 4 प्रतिशत ब्लड डोनर के भरोसे जी रही है। जागरूकता कैम्प आयोजित कर रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। 18 से 65 वर्ष तक के लोग तीन माह बाद रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से
इस अवसर पर मुख्य रूप से अकादमी के ट्रस्टी विक्रांत चाहर, कैप्टन वीके सिंह, डॉ. वीके शर्मा, सचिन सिंह, एसपी सिंह, बृजेश उपाध्याय, डॉ. एससी गुप्ता, भूपेन्द्र सविता, प्रीति यादव, सोनल कुलश्रेष्ठ, राधिका शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, शरद गुप्ता, सुरेश रावत, सुहानी मिस्रा आदि उपस्थित थे।