आगरालीक्स…हर किसी के लिए अलग है हेल्दी डाइट की परिभाषा. फिटनेस एक्सपर्ट गुंजन तनेजा ने बताए मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के टिप्स. स्पाइसी शुगर संस्था ने आयोजित की वर्कशॉप
सभी के लिए हेल्दी डाइट की परिभाषा एक नहीं हो सकती। जो डाइट गर्भवती महिला के लिए सही है वह सामान्य महिला के लिए नहीं। जो खान-पान एक खिलाड़ी के लिए जरूरी है वह सामान्य के लिए नहीं। हेल्दी डाइट की परिभाषा आजकल शुगरफ्री, ब्राउन ब्रेड या फिर प्रिजरवेटिव फ्री खाना हो गया है। यह जानकारी स्पाइसी शुगर संस्था द्वारा हेल्थ एंड फिटनेस पर आयोजित वर्कशॉप में फिटनेस एक्सपर्ट गुंजन तनेजा ने दी।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष पूनम सचदेवा में सभी सदस्याओं का स्वागत किया। गुंजन तनेजा फिटनेस टिप्स देते हुए कहा कि हर व्यक्ति की अपनी अलग मेटाबॉलिज्म होती है, जिसके हिसाब से उसकी डाइट निश्चित होती है। हर व्यक्ति की लाइफ स्टाइल अलग होती है, इसलिए डाइट भी अलग होनी चाहिए। जीवन से बहानों को निकाल दीजिए तभी सफलता मिलेगी। समय पर सोना, सुबह उठना, पानी पीना, मेडीटेशन, परिवार के साथ समय बिताना जैसी छोटी-छोटी चीजें हमारे मानसिक व शारीरिक स्वास्थ पर बहुत सकारात्मक प्रभाव लती हैं। इन्हें जीनव में शामिल करिए। उन्होंने शारीरिक व्यायाम के साथ मानसिक व्यायाम को भी जरूरी बताया।
गुंजन तनेजा का स्वागत स्टॉर ऑफ मंथ बनी रीता जग्गी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. रंजना बंसल, चंदनी ग्रोवर, पावनी सचदेवा, अलका बंसल, हरिमा हेमदेव, पुष्पा पोपटानी, रुचि अग्रवाल, निधि वाधवा, अंजली, प्रीति गुप्ता, रानी रल्लन, राजश्री मिश्रा, सुप्रिया, श्वेता साहनी आदि उपस्तित थीं।