आगरालीक्स…आगरा के 14 हजार बच्चों ने ‘आज ब्रश से सफाई की क्या’ शीर्षक पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में लिया भाग. ब्रश से सफाई के लिए किया गया जागरूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत बोर्गी इंडिया बोर्गी इटली के साथ विल चेंज इंडिया फाउंडेशन की ओर से चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस प्रतियोगिता का शीर्षक था ‘आज ब्रश से सफाई की क्या’. आगरा के 60 स्कूलों के 14 हजार बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने विचारों व टैलेंट के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. प्रतियोगिता का समापन कमला नगर स्थित सेंट एंड्रूज कॉलेज में किया गया. इसमें चयनित विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और बच्चों को सभी तरह की सफाई के लिए ब्रश का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया.

प्रतियोगिता में आगरा के डॉ. बीआर आंबेडकर विवि के ललित कला विभाग की पूर्व डीन डॉ. साधना सिंह, सुलेख विशेषज्ञ और कलाकार डॉ. रूपाली खन्ना व ईएनटी सर्जन डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य निर्णायक की भूमिका में रहे. कार्यक्रम में 350 प्रकार के सफाई ब्रश भी प्रदर्शित किए गए और विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रकार के सफाई उपकरणों के बारे में जानकारी दी.
जानिए विल इंडिया चेंज फाउंडेशन के बारे में
विल इंडिया चेंज फाउंडेशन दिल्ली स्थित एक एनजीओ है जिसकी स्थापना 2017 में हुई थी जो महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है.
फाउंडेशन की उपलब्धियां
स्वच्छ भारत को बढ़ावा देने के लिए सबसे बड़ी झाडू (35 फीट)
100 मां और बच्चे के साथ बेबी डायपरिंग रिकॉर्ड
भारत का सबसे बड़ा गुलाब जामुन (वजन 18 किग्रा)
ब्रश के आकार का सबसे बड़ा मानव मोजेक