आगरालीक्स…ताजमहल पर ठीक हुआ आफलाइन टिकट सर्वर. वीकेंड पर नहीं होगी पर्यटकों को परेशानी.
आगरा का ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है. हजारों पर्यटक देश विदेश से रोजाना ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से ताजमहल के आफलाइन टिकट सर्वर काम न करने के कारण पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आफलाइन टिकट बंद होने के कारण उन्हें आफलाइन टिकट के लिए लपकों का सहारा लेना पड़ रहा था जो कि पर्यटकों से मनचाहे दाम वसूल रहे थे. लेकिन पुरातत्व विभाग द्वारा अब आफलाइन टिकट सर्वर को दुरुस्त कर लिया गया है और टिकट विंडो खोल दी गई हैं. शनिवार सुबह से पर्यटक आफलाइन टिकट से ताजमहल में प्रवेश कर रहे थे.

संडे को रहती है सबसे अधिक भीड़
आगरा में ताजमहल का दीदार करने वालों की सबसे अधिक भीड़ संडे को रहती है. आफलाइन टिकट सर्वर काम करने के कारण अब पर्यटकों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा.