आगरालीक्स…आगरा में बाला प्रीतम धन धन श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पुरब पर जगमग रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुरुद्वारा. अल्लाही वाणी कीर्तन कथा…
पुलिस लाइन स्थित गुरद्वारा नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी पर बाला प्रीतम धन धन श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पुरब पर जगमग रंग बिरंगी रोशनी से गुरुद्वारा सजा. भव्य फूलों से सजे दीवान पर सुशोभित धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी आगे संगत ने पंक्तिबद होकर मत्था टेका. अल्लाही वाणी कीर्तन कथा सिमरन भूतपूर्व स्टाफ पंजाब एंड सिंध बैंक एवं गुरु नानक नाम लेवा साथ संगत ने बड़े ही श्रद्धा सत्कार के साथ मनाया. श्री रहिरास साहिब के पाठ व आरती के बाद श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर से पंथ के महान कीर्तनकार कथा विचारक हजूरी रागी भाई साहब भाई सुरिंदर सिंह, भाई नहित्तर सिंह ने गुरु प्यारी संगतों के दर्शन कर गुरु नानक जी की आठवीं जोत बाला प्रीतम श्री हरकिशन साहिब जी की सच्ची सुची वाणी कथा कीर्तन का अमृत पान कराया.
1, रोगी का प्रभ खंडो रोग दुखीए का मिटाओ प्रभ सोग,,,
2, धीयाइए धीयाइए श्री हरकिशन सदा धीयाइए,,, 3,करन बंदगी विरले बंदे भाई
सुरिंदर सिंह बताया नितनेम की ताकत सिर्फ जो गुरु घर मत्था टेकने जाता हो तो भी बच गया जो बैठकर नाम जपते हैं, सिमरन करते हैं उन्हें तो लेने देवता आएंगे यमदूत हाथ बांधकर खड़े होते हैं. आ नहीं सकते जो नेमी होते हैं पक्के आज्ञा के नितनेम पक्का करते हैं जब भी मुश्किल आएगी हमारे मुंह से धन गुरु नानक धन गुरु हरकिशन साहिब जी निकलेगा गुरु बांह पकड़ लेंगे नितनेम कि वह ताकत है धरती पर विरला विरला ही होता है जो प्रभु की सच्ची बंदगी करता है.

कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया भाई वीर महेंद्र पाल सिंह सुखमनी सेवा सभा द्वारा. श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे देश में अमन व देश उन्नति करें सरबत के भले की अरदास गुरु का हुकुमनामा के साथ सभी गुरु प्रेमियों ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया. गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी विशेष सहयोग रहा. तजेंद्र सिंह गोरा, त्रिलोक सिंह, प्रभु दयाल सिंह कोचर, परमजीत सिंह, जसपाल सिंह, हरविंदर सिंह आहूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी मौजूद रहे.