
इंटरनेट फोटो
आगरा के श्याम विहार निवासी तिलक सिंह की प्लास्टिक की फैक्ट्री है। उनके घर पर स्पीड पोस्ट से दो पत्र आए हैं। उन्होंने सीओ छत्ता बीएस त्यागी को तहरीर दी है, इसमें कहा गया है कि दो जुलाई और उसके बाद 16 जुलाई को स्पीड पोस्ट से पत्र आया है। यह पत्र इटावा जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अमर सिंह के नाम से भेजा गया है। इसमें कारोबारी से 10 लाख की चौथ मांगी गई है, इसके न देने पर दोनों बेटों को मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुटी है।
एक बेटा है गायब
प्लास्टिक कारोबारी तिलक सिंह के तीन बेटे हैं, इसमें से बडा बेटा रवि वर्ष 2014 से गायब है, इस मामले में फीरोजाबाद के चार लोगों के लिखाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। चौथ मांगने के लिए भेजे गए पत्र में लिखा है कि रवि की तरह उसके अन्य दो बेटे भी गायब कर दिए जाएंगे यदि 10 लाख रुपये नहीं दिए गए।
चौथ के सादगी से लिखा पत्र
चौथ के लिए भेजे गया पत्र बहुत सादगी से लिखा गया है, इसमें लिखा है कि सूचित किया जाता है कि आप 10 लाख रुपये की दे दें, रुपये कहां और कैसे देने हैं, यह तुम्हें देखना है हमें रुपये चाहिए। रुपये नहीं दिए तो तुम्हारे बडे बेटे की तरह अन्य दोनों बेटों का भी वही हाल होगा। इस पत्र के बाद से कारोबारी दहशत में है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, कारोबारी से पूर्व में हुए विवाद के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे पत्र भेजने वाले के बारे में पता चल सके।
Leave a comment