आगरालीक्स…. आगरा में बदमाश बेखौफ, पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े कोठी में घुसे चोर, ड्राइंग रूम के दरवाजे का कुंडा तोड़ा, शोर मचाने पर भाग खड़े हुए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
आगरा की पॉश कॉलोनी जयपुर हादस के कोठी नंबर 56 में राहुल कुमार पटेल अपने परिवार के साथ रहते हैं। राहुल अपने घर से निकले, सुबह 11.30 बजे चोर कोठी में घुस आए और ड्राइंग रूम में पहुंच गए। कोठी में उदनकी पत्नी मधु और मां थी, चोरों ने ड्राइंग रूम के दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया। यह देख मधु ने शोर मचा दिया।

शोर मचाने पर भाग खड़े हुए चोर
मधु के शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए। मधु ने कोठी मेंं चोर घुसने की सूचना पति राहुल को दी। उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया, पुलिस पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बगल की कोठी में हो चुकी है चोरी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कोठी नंबर 56 के बगल की कोठी में डेढ़ महीने पहले चोर घुस गए थे और 30 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गए थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।