आगरालीक्स…आगरा के व्यापारियों को किया जा रहा रक्तदान के लिए प्रेरित. आगरा व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर 29 जुलाई को है वृहद रक्तदान..व्यापारियों के भरवाए गए फार्म…
आगरा व्यापार मंडल की 50 वीं वर्षगाँठ पर अनूठी मिसाल
आगरा व्यापार मंडल अपनी 50 वीं वर्षगाँठ पर अनूठी मिसाल कायम करने जा रहा है. व्यापारिक कार्यो के बाद धार्मिक कार्यो के उपरांत अब सामाजिक गतिविधियों में भी शुरुआत करने जा रहा है. कोविड काल के समय लोगों को बहुत अधिक रक्त की आवश्यकता पड़ी. ऐसे में व्यापार मंडल नें लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार ब्लड दिलवाया. इसी कड़ी में अपने 50वें वर्ष में प्रवेश करने 29 जुलाई को सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि कोई भी समारोह करने कें बजाय समाज और जरूरतमंदों के हित में रक्तदान शिविर का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से किया जायेगा, जिसमें आगरा की सभी व्यापारिक संस्थाओं के व्यापारी रक्तदान करेंगे.

इसके लिए व्यापार मंडल ने एक कमेटी का गठन किया जो सभी बाजारों में जाकर रक्तदान करने वाले व्यापारी का फार्म भर रही है, जिससे उस दिन रक्तदान दान करते हुए उन्हें किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े. संख्या के आधार पर व्यवस्था की जायेगी. व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि यह शिविर ऐतिहासिक होगा जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारियों के अलावा डाक्टर व अन्य समाजसेवी भी रक्तदान में शामिल होंगे. सभी दानदाताओं का स्वागत किया जायेगा उन्हे मोमेंटो से सम्मानित किया जायेगा. धन्यवाद शिविर के संयोजक टीएन अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक तरुण सिंह है जो शिविर में सहयोगी नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, देवेंदर दौनेरिया, संजय अग्रवाल. कमेटी के सदस्य जो बाजारों में जाकर फार्म भरवा रहे है जय पुरसनानी, तरूनसिंह, राजेश अग्रवाल, राकेश बंसल, संदीप गुप्ता, हेमंत भोजवानी, अशोक लालवानी, गोपाल पुरसनानी, संजीव अग्रवाल, सुमित सतिजा, विकी बाबा, मनीष अग्रवाल, गुलशन माकन, ब्रहमदत गोस्वामी, गोविंदराम नारवानी, अंशुल अग्रवाल, अशोक जैसवानी, अशोक गोकानी, राजेश सिंघल आदि उपस्थित रहे.