आगरालीक्स…आगरा में बारिश से 4 डिग्री तक घट गया तापमान. बारिश से मौसम हुआ सुहाना. बारिश को लेकर अभी अच्छी है खबर..जानें मौसम विभाग का अपडेट
आगरा में हर रोज हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है. हालांकि उमस अभी भी बरकरार है लेकिन इसके बावजूद लोगों को मौसम भा रहा है. बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है. मंगलवार को आगरा के आसमान पर सुबह से ही काले बादलों की घटा छाई हुई रही. नौ बजे के बाद बारिश का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि वो दोपहर 1 बजे तक रहा. बीच में बारिश रुकती तो थोड़ी देर बाद फिर से बारिश होने लगती.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पूरे सप्ताह में बादल छाने और एक दौ स्पैल में बारिश होने के आसार हैं. हालांकि इस दौरान तापमान बढ़ेगा और उमसभरी गर्मी एक बार फिर से लोगों को बेहाल कर सकती है.