आगरालीक्स …आगरा में पुलिस से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बड़ा एक्शन, पैसे मांगने, मुकदमा दर्ज न करने पर एसएसपी द्वारा जारी किए गए वाटस एप नंबर पर 400 शिकायतें आईं, जांच के बाद तीन दरोगा लाइन हाजिर, विभागीय जांच भी शुरू।
आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस संबंधी भ्रष्टाचार सहित अन्य शिकायतों के लिए वाटस एप नंबर 9454458046 जारी किया है। इस नंबर पर पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों से सुविधा शुल्क मांगने और लेने सहित अन्य शिकायतें कर सकते हैं। इन शिकायतों की एसएसपी द्वारा जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

400 शिकायतें वाटस एप नंबर पर मिली, किया लाइन हाजिर
एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा जारी किए गए वाटस एप नंबर पर 400 शिकायतें मिली। इन शिकायतों की जांच कराई गई। फतेहपुर सीकरी कस्बा प्रभारी सुनील तोमर और दूरा चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह की सुविधा शल्क लेने की शिकायत मिली थी। साथ ही समस्याओं का निस्तारण न करने का आरोप लगा था, जांच के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ ही एसएसआई सिकंदरा जितेंद्र सिंह को विभागीय कार्य में लापरवाही बरते पर लाइन हाजिर किया गया है।
विभागीय जांच शुरू
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का मीडिया से कहना है कि तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।