नईदिल्लीलीक्स… गाय का गोबर-मूत्र बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज से चार रुपये लीटर गौमूत्र खऱीदना शुरू किया है।
हरेली पर्व से शुरूआत, सीएम बने पहले विक्रेता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार की इस पहल की शुरुआत आज हरेली पर्व से की है। मुख्यमंत्री बघेल गौमूत्र बेचने वाले पहले विक्रेता बने और उन्होंने आज रायपुर में पांच लीटर गौमूत्र 20 रुपये में बेचा।
गौमूत्र से कीटनाशक बनाने की योजना
इस गौमूत्र की खऱीद गौमूत्र निधि स्वयं सहायता समूह चंदखुरी ने की है। गौमूत्र से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कीटनाशक बनाए जाने की योजना है।
खजूर की खेती को खाड़ी के देशों ने गोबर खरीदा था
उल्लेखनीय है कि खाड़ी के कुछ देशों ने भारत से गोबर भी खरीदा था, जिसके जहाज भरकर इन देशों को भेजे गए थे, वहां भारतीय गाय के गोबर को खजूर की खेती में बहुत उपयोगी पाया गया था।