आगरालीक्स …Breaking..आगरा के मॉल में बिल्डर को गोली मारने पर इलाज के दौरान हुई मौत, एक गोली गर्दन तो दूसरी गोली सिर में लगी थी। उजाला सिग्नस रेनबो हास्पिटल, सिकंदरा में 14 दिन से इलाज चल रहा था, उनकी मौत हो गई।

आगरा के न्यू शाहगंज निवासी बिल्डर राजीव गुप्ता का टीएसआर मॉल, बोदला, जगदीशपुरा में कार्यालय था। यहां 14 जुलाई को राजीव गुप्ता अपने कार्यालय में थे, उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में बिल्डर राजीव गुप्ता को उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, सिकंदरा में भर्ती किया गया। वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा इलाज कर रहे थे। बिल्डर राजीव गुप्ता के भाई शरद गुप्ता का मीडिया से कहना है कि गुरुवार सुबह नौ बजे डॉक्टरों ने कहा कि ब्रेन काम नहीं कर रहा है और ढ़ाई घंटे बाद 11.30 बजे म्रत घोषित कर दिया।
साझेदार के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
बिल्डर राजीव गुप्ता को मॉल स्थित कार्यालय में गोली मारने के आरोप में साझेदार अशोक तोमर और उनके बेटे सोनू तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरेापी अशोक तोमर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।