आगरालीक्स… आगरा में अस्पताल जाने के लिए ट्रैफिक जाम से बचने के चक्कर में बाइक सवार को ट्रक ने चपेट में लिया, चार साल की मासूम की मौत।

आगरा के सेवला जाट निवासी जगदीश की बेटी जिला अस्पताल में भर्ती है। गुरुवार सुबह अपनी बेटी के पास बाइक से जगदीश जा रहे थे, उनके साथ चार साल की छोटी बेटी भी बाइक पर बैठी थी। सदर क्षेत्र के सोलंकी मार्केट, मधु नगर चौराहे पर एक तरफ जाम लगा हुआ था।
ट्रक के ओवरटेक करने से हुआ हादसा
जाम लगा होने पर वाहन गलत दिशा में चलने लगे। इसी बीच एक ट्रक निकला, ट्रक ने बाइक से जा रहे जगदीश को ओवरटेक किया। इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। चार साल की मासूम सड़क पर गिर गई, ट्रक की चपेट में आने से चार साल की मासूम की मौत हो गई।
परिजनों ने किया हंगामा
चार साल की मासूम की मौत होने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।