आगरालीक्स…आगरा से उज्जैन के महाकालेश्वर में कल लगेगा 8वां विशाल भंडारा. आस्था भक्त मंडल की ओर से करीब 250 लोग उज्जैन के लिए हुए रवाना
आस्था भक्त मंडल एवं मंगलम परिवार बेलनगंज की ओर से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 8वां विशाल भंडारा शनिवार और रविवार 30 व 31 जुलाई को कियाजा रहा है. यह भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. आज शुक्रवार को उज्जैन जाने के लिए आगरा से करीब ढाई सौ लोग रवाना हुए. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से उज्जैनी एक्सप्रेस से सभी लोग उज्जैन के लिए रवाना हुए. इनकी वापसी एक अगस्त को होगी.

भक्तगणों में सुरेंद्र प्रकाश भारद्वाज (गुरूजी), राजू भगत, दीपक ढल, राकेश अग्रवाल, महेश गोयल, रूपकिशोर अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, महेश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, संजय बंसल, अनिल खंडेलवाल, विधुन अग्रवाल शामिल हैं.