आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो गंभीर घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई, जबकि दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया सोमवार को एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 22.300 पर लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे तीन ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में बीच में चल रहे ट्रक संख्या एचआर 61 ई 4740 के चालक राजीव (29) पुत्र नरपाल निवासी ग्राम चडरा लालपुर, जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, आगे चल रहे ट्रक संख्या आरजे 05 जीबी 6287 के चालक राजेंद्र (24) निवासी भरतपुर, राजस्थान घायल हो गए।
उन्हें उनके भाई एवं सहचालक रवि के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद पहुंचाया गया पीछे चल रहे ट्रक संख्या आरजे 19 जीएल 1305 के चालक सोनाराम निवासी बाड़मेर, राजस्थान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी एंबुलेंस से आगरा के श्रीहरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हाइड्रा मशीन की मदद से एक्सप्रेसवे से हटवाया। हादसे के बावजूद यातायात सुचारू बना रहा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।