आगरालीक्स …..आगरा में एडीए ने दो और कॉलोनियों को किया ध्वस्त, नक्शा स्वीकृत नहीं कराया था, कॉलोनी में बन रही सड़क भी उखाड़ दी, बिजली के खंभे गिरा दिए। 30 दिन में एक दर्जन कॉलोनियों पर कार्रवाई।
आगरा में मौजा लड़ामदा में बिल्डर रामपाल द्वारा 5500 वर्ग मीटर में कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। इसका एडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं हुआ था। एडीए में तीन महीने पहले शिकायत की गई, इसकी जांच कराई गई। जांच सही मिलने के बाद बुधवार को एडीए की टीम पहुंची। कॉलोनी में आफिस बन चुका था, इसे ध्वस्त कर दिया, सड़क को भी उखाड़ दिया और कॉलानी में लगे बिजली के खंभों को गिरा दिया।

दो बीघा में बन रही कॉलोनी पर भी कार्रवाई
एडीए की टीम ने दूसरी कार्रवाई मौजा सहारा में दो बीघा जमीन पर बन रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। अवैध कॉलोनी में बन रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया और रोड भी खोद दी। टीम में अधिशासी अभियंता पूरन सिंह, सहायक अभियंता केके सरावगी, अवर अभियंता ब्रजेंद्र सिंह शामिल रहे।