आगरालीक्स ….आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, घर से निकलने से पहले आईएमडी का पूर्वानुमान देख लें। 48 घंटे के लिए अलर्ट.
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है, बादल छाने के बाद धूप निकल रही है। इसके बाद बादल छा रहे हैं और बूंदाबांदी हो रही है। मौसम में हो रहे बदलाव से लोग भी असमंजस में हैं। ऐसे में गुरुवार को सुबह से ही आगरा में बादल छाए है, बादल बारिश के लिए तैयार हैं। मौसम विभाग का भी पूर्वानुमान है कि आगरा में घने बादल छाने के साथ तेज बारिश हो सकती है।

48 घंटे तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में आज और कल तेज बारिश हो सकती है, इसके साथ ही घने काले बादल भी छाए रहेंगे। इससे तापमान में गिरावट आएगी, 31 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
04-Aug 27.0 35.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
05-Aug 24.0 31.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
06-Aug 26.0 32.0 Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers
07-Aug 27.0 35.0 Partly cloudy sky
08-Aug 27.0 35.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
09-Aug 27.0 36.0 Partly cloudy sky