आगरालीक्स… ठहरिये! आगरा में मदिया कटरा पर पानी की लाइन की मरम्मत को रूट डायवर्जन किया गया है। फंस सकते हैं जाम में। जानिये क्या है रूट।
मदिया कटरा चौराहे के पास खऱाब हुई पाइप लाइन

शहर के मध्य मदिया कटरा चौराहे पर पानी की पाइप लाइन के लीकेज के कारण गुरुवार से मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। इसकी वजह से रूट डायवर्ट किया गया है।
लोहामंडी से आने वाले वाहन बिल्लोचपुरा होकर जा रहे
लोहामंडी की ओर से मदिया कटरा से हरीपर्वत की ओर आने वाले वाहनों को मदिया कटरा से मानसिक आरोग्यशाला के रास्ते से हाई-वे से घूमकर एमजी रोड पर आना होगा।
हरीपर्वत की ओर जाने वाले बड़े वाहन आरबीएस की ओर मोड़े, दोपहिया वाहन लोहामंडी की ओर जाएंगे
हरीपर्वत की ओर से लोहामंडी अथवा मानसिक आरोग्यशाला की ओर जाने से रोका जा रहा। इस ओर से जाने वाले बड़े वाहनों को मदिया कटरा पुल पर रोककर आरबीएस कॉलेज होकर गंतव्य को निकाला जा रहा है। सिर्फ दोपहिया वाहनों को मदिया कटरा से लोहामंडी की ओर जाने की इजाजत दी गई है।
वाहनों को बैक करने से लग रहा है जाम
रूट डायवर्जन की वजह से लोहामंडी की ओर नीरज डेयरी के पास वाहनों को बैककर लौटने और मदिया कटरा पुल से देहली गेट की ओर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बेरीकेडिंग कर ट्रेफिक पुलिस तैनात की
वाहनों को रोकने के लिए बेरीकेडिंग करने के साथ ट्रेफिक पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
स्कूली बच्चे हुए परेशान
रूट डायवर्जन के कारण लोहामंडी की ओर से आने-जाने वाले स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरीपर्वत की ओर के स्कूली बच्चो को अभिभावक दोपहिया वाहनों से अथवा पैदल लेकर जाते नजर आए। वैन चालकों को घूमकर ही जाना पड़ा।