आगरालीक्स…13 मोबाइल एप गूगल ने किए डिलीट. लाखों लोग कर चुके हैं इन्हें डाउनलोड. देख लीजिए कहीं आपके फोन में भी तो नहीं ये एप..अगर है तो हो सकता है खतरनाक
गूगल द्वारा समय समय पर कई गलत तरीके से यूजर्स को टारगेट करने वाले एप को हटाया जाता रहा है. गुरूवार को भी गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 13 ऐसे एंड्रॉयड एप को हटाया है जो कि गलत तरीके से यूजर्स को टारगेट कर रहे थे. इन ऐप्स को देश में लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं. इन एप के जरिए फोन तो स्लो होता ही है साथ ही ये यूजर्स को अपने निशाने पर रखते हैं.

ये है खतरनाक एप की पूरी लिस्ट
Junk Cleaner
Full Clean
Quick Cleaner
Keep Clean
Super Clean
Cool Clean
Strong Clean
Meteor Clean
Power Doctor
Fingertip Cleaner
Windy Clean
EasyCleaner
Carpet Clean