आगरालीकस…आगरा सैक्स रैकेट का बड़ा खुलासा. चार लड़के और लड़कियां अरेस्ट. वेश्यावृत्ति के लिए लाई लड़की को लेकर कार से. बॉयज हॉस्टल के पास लाल रंग की कार में….
आगरा में एसओजी व थाना न्यू आगरा पुलिस टीम द्वारा देह व्यापार का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट में संलिप्त 04 अभियुक्तगणों व 04 अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से रू 43,850/- व 11 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद. हुआ है. गुरूचार को थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र भगवान टॉकिज के पास चौकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लडके एक लडकी को वैश्यावृत्ति करने हेतु लाल रंग की आई-10 गाडी में डीईआई के बॉयज हॉस्टल के पास रोड के किनारे गाडी खडी कर अश्लील हरकतें कर रहे है।
इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी न्यू आगरा द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत को सूचना से अवगत कराते हुये मय पुलिस टीम के बताये स्थान पर पहंुचकर एक बारगी दबिश देकर 04 अभियुक्तगण व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों व अभियुक्ता के कब्जे से 01 गाडी, 06 मोबाइल फोेन, रू0 4,500/-, 02 अंगूठी पीली धातु, 01 जंजीर पीली धातु, 01 बाली पीली धातु, 02 हाथ की घडी, 01 पैडल नीली धातु, 01 लेडिज पर्स व 02 अंगूठी सफेद धातु बरामद हुयी।
अन्य अभियुक्ताओ की गिरफ्तारी-
पूलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर सभी अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोगों ने रोशनी नाम की महिला से सम्पर्क कर एक लडकी को वैश्यावृत्ति करने के ंिलये बुलाया था जिसके लिये हमने रोशनी को रू0 16,000/- दिये थे। इस लडकी को आज हम 5 से 6 घन्टे के लिए अपने साथ लेकर घूम रहे थे। हमने इस लडकी को होटल से लेकर आये। अभियुक्ता से पूछताछ करने पर बताया कि में दुर्वेश, तन्नु शर्मा व रोशनी के कहने पर होटल में आकर रूकते है। जहां रोशनी वैश्यावृत्ति कराने के लिए ग्राहकों से सम्पर्क कर पैसे लेकर हमंे भेजती है। रोशनी, दुर्वेश व तन्नू शर्मा होटल में ठहरी है। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा जाकर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ताओं के कब्जे से रू0 39,350/-, 01 पर्स, 01 चौन पीली धातु, 01 अंगूठी पीली धातु, 05 मोबाइल फोन, व 01 सिल्वर सिक्का बरामद हुया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
- अनुवृत्त आर्या उर्फ सनी पुत्र राधेश्याम निवासी अवधपुरी कालोनी मारूति एस्टेट थाना शाहगंज जनपद आगरा।
- जतिन पुत्र मनोज सिन्धी निवासी आवास विकास सेक्टर 04 थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा।
- निखिल देवनानी पुत्र नारायन दास निवासी आवास विकास सेक्टर 04 थाना जगदीशपुरा जनपद आगरा।
- जनार्धन शर्मा पुत्र सुभाष चन्द शर्मा निवासी जैम बिहार कालोनी थाना शंाधानेर जनपद जिला राजस्थान।
- बुशरा पुत्री शकील।
- रोशनी पत्नी ललित।
- तन्नु शर्मा पुत्री राम कुमार।
- दुर्वेश कुमारी पुत्री बनवारी लाल।
बरामदगी का विवरण
- 01 गाडी।
- 11 मोबाइल फोेन।
- रू0 43,850/-।
- 03 अंगूठी पीली धातु।
- 02 जंजीर पीली धातु।
- 01 बाली पीली धातु।
- 02 हाथ की घडी।
- 01 पैडल नीली धातु।
- 02 लेडिज पर्स।
- 02 अंगूठी सफेद धातु।
- 01 सिल्वर का सिक्का।