Tuesday , 16 June 2026
Home आगरा Agra News: Beautiful Rakhee’s in the markets of Agra, Rakshabandhan started shining…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Beautiful Rakhee’s in the markets of Agra, Rakshabandhan started shining…#agranews

185

आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में छाने लगी रक्षाबंधन की रौनक. दुकानों पर सुंदर से सुंदर राखियां और गिफ्ट्स. जानिए किस रेंज में मिल रही हैं राखियां….

आगरा में रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही इसकी रौनक बाजारों में देखने को मिल रही है. मुख्य बाजारों से लेकर सड़क किनारे राखियों की स्टॉल्स लग चुकी हैं. दुकानों पर एक से बढ़कर एक सुंदर राखी मिल रही हैं. इसके अलावा गिफ्ट्स की डिमांड भी तेज हुई है और कई आकर्षक गिफ्ट्स भी मार्केट में आ गए हैं. इस बार रक्षाबंधन पर्व 11 व 12 अगस्त को मनाया जा रहा है. ऐसे में भाई की हाथ की कलाइयों पर बंधने के लिए राखियां दुकानों पर मौजूद हैं. शाम को राखियों की खरीददारी बढ़ रही है. महिलाएं अपने भाई के लिए सुंदर से सुंदर राखी ढूंढती मिल रही हैं.

सबसे अधिक भीड़ लुहार गली में
आगरा का लुहार गली मार्केट पुराने शहर में स्थित हैं और यहां थोक में भी खरीदारी होती है. ऐसे में आगरा के आसपास और आगरा की कॉलोनियों में लगने वाली दुकानों के लिए राखियों की ज्यादातर खरीदारी इसी मार्केट से होती है. रक्षाबंधन पर्व नजदीक है और लुहार गली में काफी भीड़ भी देखी जा हरी है.

महंगी हुई राखियां
इस संबंध में लुहार गली के दुकानदारों से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि दो साल बाद रक्षाबंधन पर्व अच्छी तरह से मनाया जा रहा है. लेकिन महंगाई का असर दुकानदारी पर देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि पहले एक एक महीने पहले से ही राखियों की खरीददारी शुरू हो जाती थी लेकिन इस वर्ष एक सप्ताह रह गया है और अब जाके थोड़ी बहुत खरीददारी होना शुरू हुई है. इसका कारण महंगाई है. लोग कम रेंज की राखियां मांग रहे हैं. बाजारों में 20 रूपये से लेकर 200 रूपये तक की राखियां उपलब्ध हैं. दुकानदारों का कहना है कि पहले जो राखियां 30 रूपये की थी वो अब 50 रूपये तक की मिल रही हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 13-year-old Prince was murdered by his own friend in Kiraoli…#agranews

आगरालीक्स…चौंकाने वाला खुलासा. आगरा के किरावली में 13 साल के प्रिंस की...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Strict orders from the Agra DM: Sewerage project work must be completed before the rains, without fail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के सख्त आदेश-बरसात से पहले हर हाल में हो...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

error: Content is protected !!