Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Important News of Country on 5 August 2022, read in one click
आगराटॉप न्यूज़

Important News of Country on 5 August 2022, read in one click

225

आगरालीक्स…आज शुक्रवार को देश की बड़ी खबरें. कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड से लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन. सीएम योगी का ऐलान और भी बहुत कुछ बस एक क्लिक में पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 21 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। आठवें दिन पहलवान बजरंग पूनिया ने स्वर्ण और अंशु मलिक ने रजत पदक जीता। भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है।

Image

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए। राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। सोनिया गांधी ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी ने संसद से बाहर कांग्रेस नेताओं के साथ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति भवन जाते समय उन्हें हिरासत में ले लिया गया। राहुल गांधी गुस्से में दिखे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। इसी तरह प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पीएम आवास का घेराव करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ते हुए प्रियंका आगे बढ़ीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले धरने पर बैठने के दौरान प्रियंका ने एक महिला पुलिसकर्मी का हाथ भी मोड़ दिया। कुछ पुलिसकर्मियों को धक्का भी दिया।

2024 खत्म होने से पहले देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाए जाएंगे। इन पर 125-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर पूरा होगा। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि 2024 खत्म होने से पहले तक देश का रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका की टक्कर का होगा।

संसद से लेकर सड़क तक महंगाई और बेरोजगारी पर जारी सियासी संग्राम के बीच केंद्र सरकार ने संसद में जानकारी दी कि रेलवे की ओर से बीते आठ सालों में यानी 2014 से अब तक 3,50,000 नौकरियां दी गईं हैं। वहीं, डेढ़ लाख नौकरियां और देने की तैयारी है, इनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है।

आयकर विभाग ने एक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व फंड प्रबंधक, कुछ शेयर ब्रोकरों व अन्य के ठिकानों पर छापा मारकर 55 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित संपत्ति जब्त किया है। छापों के दौरान बड़ी मात्रा में छिपे हुए निवेश के साक्ष्य भी मिले हैं। सीबीडीटी के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने एक्सिस म्यूचुअल फंड के पूर्व फंड प्रबंधक व प्रमुख ट्रेडर विरेश जोशी व अन्य के ठिकानों पर 28 जुलाई को छापामारी शुरू की थी। इस दौरान मुंबई, अहमदाबाद, वडोदरा, भुज और कोलकाता के 25 से अधिक ठिकानों की तलाशी ली। इनमें बिचौलियों व हवाला ऑपरेटरों के ठिकाने भी शामिल हैं।

रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं 48 घंटे तक निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि आज के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया था। यह सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने के लिए आज का दिन ही क्यों चुना। यह सभी रामभक्तों और राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में बलिदान देने वालों का अपमान है। यह सुप्रीम कोर्ट का भी अपमान है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी 4 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंची हैं। दीदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के जीएसटी बकाए सहित कई मुद्दों पर बात की। इससे पहले ममता ने पिछले साल 24 नवंबर को पीएम से मुलाकात की थी। ममता का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उनकी पार्टी के नेता पार्थ चटर्जी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लगातार कार्रवाई कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!