Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Top News of Country today, read all in one click
टॉप न्यूज़

Top News of Country today, read all in one click

132

आगरालीक्स…कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 61 पदक, एशिया कप का ऐलान, बिहार में संकट में गठबंधन…जैसी आज की प्रमुख खबरें पढ़िए एक क्लिक में

बिहार में JDU-BJP गठबंधन में दरार की खबरों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार की शाम CM नीतीश कुमार से फोन पर बात की। इस बैठक पर नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन राज्य की मौजूदा सियासत के लिहाज से इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इधर, जदयू और राजद ने मंगलवार सुबह 11 बजे अपने-अपने विधायकों की मीटिंग बुलाई है। सोमवार को नीतीश ने सोनिया गांधी से भी टेलीफोन पर बात की।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। हॉकी में रजत पदक के साथ भारत का सफर खत्म हुआ है। इस बार वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने पहला पदक दिलाया था। वहीं, मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद सभी पहलवानों ने पदक जीतकर इतिहास दोहराया। बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। एथलेटिक्स और लॉन बॉल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। इसके अलावा पैरा एथलीटों ने भी कई पदक दिलाए। इसी वजह से शूटिंग के न होने के बावजूद भारत इस बार 61 पदक ला पाया।

एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा और उपकप्तान के रूप में केएल राहुल को कमान सौंपी गई है। वेस्टइंडीज दौरे पर आराम लेने वाले विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी हुई है। लगातार चोट से परेशान चल रहे केएल राहुल भी फिटनेस हासिल करने के बाद एशिया कप से वापसी करेंगे। हालांकि, स्ट्राइक बॉलर जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

सोमवार सुबह 5 बजे…1 लाख भक्त खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए थे। 5 घंटे इंतजार के बाद जैसे ही पट खुले, भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर घायल हैं।

महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के 39 दिन बाद यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसकी तैयारियों की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने सभी दौरे रद्द कर दिए हैं। वे नांदेड़ और हिंगोली जाने वाले थे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान (TTP) का संस्थापक कमांडर उमर खालिद खुरासानी उर्फ अब्दुल वली मोहम्मद रविवार को एक धमाके में मारा गया। वह अफगानिस्ताान के पक्तिका प्रांत में मौजूद था। ब्लास्ट के वक्त खुरासानी कार में सफर कर रहा था।अमेरिका ने खुरासानी पर 30 लाख डॉलर का इनाम रखा था।

वैज्ञानिक अक्सर अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज करते रहते हैं। हाल ही में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसा ग्रह खोजा है, जिसका द्रव्यमान धरती से 4 गुना ज्यादा है। यह हमारी आकाशगंगा के बाहरी इलाके में मौजूद है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम ‘रॉस 508 बी’ रखा है। हालांकि इसे ‘सुपर अर्थ’ भी कहा जा रहा है।

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई है। त्यागी को पकड़ने के लिए दो खुफिया टीमें भी लगाई गई हैं। इस बीच सरकार ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्यागी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पीड़िता की सुरक्षा की भी मुकम्मल व्यवस्था की गई है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी बोस को सोमवार को वाराणसी पुलिस की एक टीम लेकर चली गई। इससे पहले राजश्री करीब 28 घंटे पुलिस की निगहबानी में रहीं। रविवार को उन्हें वंदे भारत ट्रेन से उतारकर पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस लाया गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

error: Content is protected !!