Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Sun is entering Leo on August 17, Possibility of benefits to these three zodiac signs
आगराटॉप न्यूज़

Sun is entering Leo on August 17, Possibility of benefits to these three zodiac signs

273

आगरालीक्स…ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अगस्त को कर रहे हैं सिंह राशि में प्रवेश. इन तीन राशि वालों को विशेष धनलाभ की संभावना

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है. वैदिक ज्योतिष में जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है लेकिन किसी राशि पर इनका अच्छा होता है तो किसी पर बुरा भी. ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं. वैसे तो इसका असर सभी राशियों पर अच्छा पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको इस समय विशेष धनलाभ होने की संभावना है. ये हैं तीन राशियां

कर्क राशि – सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आप लोगों को करियर और व्यापार में अच्छी ग्रोथ मिल सकती है. क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से दूसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है. इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है. साथ ही अगर आपका धन कहीं अंटा हुआ था तो वो इस इस समय आपको प्राप्त हो सकता है. साथ ही इस दौरान आ आर्थिक रूप से बहुत मजबूत होंगे. वहीं इस दौरान आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है और नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है. वहीं अगर आपका व्यापार सूर्य ग्रह और बुध देव से जुड़ा है, तो आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है. वहीं आपकी राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं और ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रह और चंद्र देव में मित्रता का भाव विद्यमान है. इसलिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए शुभ साबित हो सकता है.

तुला राशि – ज्योतिष अनुसार सूर्य देव के राशि परिवर्तन से आप लोगों की जिंदगी में अहम बदलाव आ सकता है क्योंकि आपकी राशि से सूर्य देव का संचरण 11वें भाव में होगा, जिसे आय और लाभ का भाव माना जाता है. इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है. साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे. वहीं व्यापार में आकस्मिक धनलाभ होने के भी प्रबल योग हैं. इस समय आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर मुनाफा कमा सकते हैं. साथ ही अगर आपका बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है.आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं. जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है.

वृश्चिक राशि – सूर्य ग्रह के सिंह राशि में गोचर करते ही आप लोगों को अच्छा धनलाभ और शुभ सूचना मिल सकती है क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं. जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का भाव माना जाता है. इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है. साथ ही अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है. वहीं इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपकी कार्यस्थल पर वाहवाही हो सकती है. वहीं कार्यस्थल पर आपको सीनियर्स और वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. अगर बात करें कारोबारियों की तो उनको व्यापार में भी इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!