आगरालीक्स… आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज के 175 वें स्थापना दिवस पर आयोजित टेक्नो फाई फेस्ट में 23 स्कूलों के 300 छात्र शामिल हुए, सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि आरवी एकेडमी के निदेशक डॉ. वैभव शर्मा, राघवेंद्र सिन्हा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

सेंट पीटर्स कॉलेज के 175 वें स्थापना दिवस के उपलब्ध में कंप्यूटर व साइंस क्लब द्वारा टेक्नो फाई फेस्ट आयोजित किया गया। आठ प्रतियोगिताएं कराई गईं, इसमें आठ स्कूलों के 300 छात्र छात्राएं शामिल हुए।

ये रहे विजेता
ट्रिपल ए में गायत्री पब्लिक स्कूल, क्रिस्टोकोड में सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज, ल्लोवेला में श्रीराम स्कूल, केमिस्ट्री निन्जाज में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज, बायो मस्केटीयर्स में सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज, क्विज में कॉनरेड्स इंटर कॉलेज, बीट बॉक्सिंग में इंडियन हेरेटेज स्कूल की टीम ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि एसडीएम किरावली स्रष्टि, प्रधानाचार्य फादर एंड्रयू कोरिया, शर्ली प्रतिभा सिंह, रक्षित जॉन आदि मौजूद रहे।