आगरालीक्स ….आगरा में गर्मी और उमस के बीच राहत भरी खबर। जानें आज कैसा रहेगा मौसम, आईएमडी ने जारी किया पूर्वानुमान, 16 अगस्त तक आगरा में बादल छाने के साथ हो सकती है बारिश।

आगरा में बारिश के बाद दोबारा से गर्मी और उमस बढ़ गई है। इससे लोग परेशान हैं। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग पसीने में नहा रहे हैं। गुरुवार को सुबह हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है।
16 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 16 अगस्त तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान गिर जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
11-Aug 27.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
12-Aug 24.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
13-Aug 24.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
14-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
15-Aug 26.0 33.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
16-Aug 27.0 34.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm