आगरालीक्स ….आगरा के आसमान में तीन स्काई डाइवर्स ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर मानव तिरंगा बनाया, एडीआरडीई, डीआरडीडो द्वारा वीडियो जारी किया गया है, वीडियो देखने के लिए क्लिक करें।
आगरा के मलपुरा के ड्रॉपिंग जोन में गुरुवार को अदभुत नजारा देखने को मिला। 15000 फीट की ऊंचाई पर मानव तिरंगा बनाया। आजादी के 75 वें महोत्सव में एडीआरडीई के चीफ टेस्ट जम्पर के नेतृत्व में 03 स्काईडाइवर्स की एक टीम ने हवा में गिरते हुए यह ऐतिहासिक निर्माण किया। विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्वाइड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने मानव तिरंगा बनाया। ये केसरिया, सफेद और हरे रंग की डाइविंग ड्रेस पहनकर कूदे, और स्काई डाइविंग करते हुए आगरा के आसमान में 15 हजार फीट की ऊंचाईमानव तिरंगा बनाया।
4.5 किलोमीटर तक स्काई डाइविंग की
जांबाज अधिकारी विंग कमांडर विशाल लाखेश, स्वाइड्रन लीडर आफताब खान और वारंट अफसर एस सिंह ने मानव तिरंगा बनाने के साथ ही 4.5 किलोमीटर तक स्काई डाइविंग की। एडीआरडीई के चीफ टेस्ट जंपन के साथ दो अधिकारी भी मौजूद रहे।
एरियल फोटोग्राफी की गई
आगरा के आसमान में बने मानव तिरंगे के वीडियो को डीआरडीओ ने टवीट किया है। वीडियो बनाने के लिए एयरफोर्स के विमान से स्वाइड्रन लीडर चयन मेहता ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनाए मानव तिरंगा की एरियल फोटोग्राफी की।