आगरालीक्स …आगरा का एक क्रिकेटर आईपीएल में चौके धक्के मारते हुए दिखाई दे सकता है। आगरा के रितिक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग के शिविर में चयन के बाद हुए मैच में 35 गेंदों पर बनाए 70 रन बनाए।
चेन्नई सुपर किंग के शिविर में आयोजित मैचों में रितिक शर्मा ने 35 गेंदों में 70 रन और 22 गेंदों में 47 रनों की दो धमाकेदार पारियां खेली । इस दौरान 9 छक्के लगाए।

रितिक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग के मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। रितिक शर्मा के कोच लोकेंद्र चाहर ने बताया कि रितिक पिछले 13 वर्षों से गोयनका चाहर एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और टीदृ20 के वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो 100 मीटर से लंबे छक्के मारने की काबिलियत रखते हैं साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जो भरोसा चेन्नई सुपर किंग के मैनेजमेंट ने दिखाया है रितिक शर्मा उन पर खरा उतरेंगे।