Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News : Yamuna moves 5 feet below danger mark in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Yamuna moves 5 feet below danger mark in Agra #agra

आगरालीक्स ….आगरा में यमुना खतरे के निशान से पांच फुट नीचे, लबालब यमुना को देखने पहुंच रहे लोग, जल मापने के लिए यमुना में लगी मछली से पांच फुट नीचे यमुना में बह रहा जल।

आगरा में यमुना में बाढ़ के लिए 495 फुट पर खतरे का लाल निशान है। गुरुवार को हरियाणा के ताजेवाला, हथनीकुंड बैराज से इस सीजन का सबसे ज्यादा 2.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे शनिवार शाम को वाटरवर्क्स पर यमुना का जलस्तर 490.40 फुट तक पहुंच गया।


मथुरा के बाद यमुना में बढ़ा जलस्तर
हथनीकुंड से छोड़ा गया 2.21 लाख क्यूसेक पानी ओखला बैराज होते हुए गोकुल तक पहुंच गया, शनिवार को ओखला बैराज से आगरा के लिए 54873 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे आगरा में यमुना लबालब हो गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी राकेश बाबू का कहना है कि मथ्ुारा के प्रयागराज घाट पर यमुना का जलस्तर 164.42 मीटर है, जबकि मथुरा में खतरे का निशान 165.20 मीटर है।
आगरा में यमुना लबालब
आगरा में यमुना लबालब हो गई है, यमुना को देखने के लिए लोग भी पहुंचने लगे हैं। एत्माउददौला व्यू प्वाइंट पर जलस्तर मापने के लिए लगी मछली से यमुना पांच फुट दूर है। हथनीकुंड और ओखाला से छोड़ा गया पानी रविवार को आगरा पहुंच सकता है। इससे आगरा में यमुना का जलस्तर और बढ़ जाएगा। इसके लिए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Video : FIR lodged against 6 after Fortuner hit 7 person#Agra

आगरालीक्स..Agra News : वीडियो.. आगरा में होलिका दहन से पहले बेकाबू फॉर्च्यूनर...

बिगलीक्स

Agra News : Three options for four year UG course in DBRAU, Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में तीन तरह से स्नातक,...

बिगलीक्स

Agra News : Cloudy Sky & Rain forecast today in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में दिन का तापमान 35 डिग्री तक...

बिगलीक्स

Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती...

error: Content is protected !!