आगरालीक्स… आगरा की एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी युवती के फोटो और नंबर अलग अलग नाम से वेबसाइट पर डाल दिए, युवती के पास फोन आने लगे, फोन करने वाले आपत्तिजनक बात करने लगे। युवती की शिकायत पर साइबर सेल को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगरा के सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती एक प्राइवेट कंपनी में अधिकारी है। युवती ने दो महीने पहले अपनी शादी के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल डाला था। इसके कुछ दिन बाद ही युवती पर फोन आने लगे।

अलग अलग नाम से संबोधित कर कर रहे आपत्तिजनक बातें
युवती के बाद फोन करने वाले लोग उन्हें अलग अलग नाम से संबोधित कर रहे हैं, फोन करने पर आपत्तिजनक बात करने लगते हैं। इससे युवती परेशान हो गई, युवती ने छानबीन की तो पता चला कि युवती के फोटो वेबसाइट पर डाले गए प्रोफाइल से चोरी कर लिए गए। इन फोटो पर अपने हिसाब से प्रोफाइल लिखकर डाल दिया गया और युवती का मोबाइल नंबर भी दे दिया गया है। इससे युवती के पास फोन आ रहे हैं और फोन करने वाले आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत युवती ने पुलिस अधिकारियों से की, मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।