नईदिल्लीलीक्स… जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग थम नहीं रही है। शोपियां में दो कश्मीरी पंडित भाइय़ों पर आज फायरिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई।
शोपियां में अपने सेब के खेत पर जा रहे थे
शोपियां के छोटेपोरा में मंगलवार को अपने सेब के बाग में जा रहे दो कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट्ट और उसका सगा भाई पतविंदर नाथ साथ जा रहे थे। इसी दौरान आतंकवादी वहां आ धमके।
आतंकवादियों ने नाम पूछकर की फायरिंग
आतंकवादियों ने दोनों से नाम पूछा, नाम बताने पर उऩ्होंने दोनों के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया।