आगरालीक्स ….आगरा में एक संस्था ने इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस, 17 बच्चों की पूरे साल की फीस दी और जनरेटर स्कूल को दिया।

लायन्स क्लब आगरा प्रयास ने दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। बोर्ड के विधार्थियों को छात्रवृत्ति देने के साथ ही पढ़ाई की बाधा दूर करने को विद्यालय में जनरेटर भी दान किया। क्लब अध्यक्ष दीपाली खेत्रपाल ने बताया कि 17 उन छात्रों को पूरे वर्ष की फीस प्रदान की गई है जो इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं। सचिव पद्मिनी सुराना ने बताया कि लाइट जाने पर बच्चों को गर्मी न लगे, रोशनी की कमी न रहे, लैब प्रेक्टिकल न रुकें इसके लिए जनरेटर भी लगवाया गया है। कोषाध्यक्ष अल्पना कोचर ने बताया कि लायन्स क्लब प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम कर रहा है। एक पहल के साथ ही कई स्कूलों में कमरे, टॉयलेट, बाउंड्रीवॉल आदि जीर्णाेद्धार कार्य कराए गए हैं। शैक्षणिक सामग्री भी भेंट की जाती है। संचालन चार्टर्ड सचिव विनीत खेड़ा और को ऑर्डिनेटर आशु मित्तल ने किया। छात्रवृत्ति की राशि विद्यालय के निदेशक मनीष राय और ईभा गर्ग को भेंट की गई। स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। क्लब की ओर से छात्रों को खाने पीने की वस्तुएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर संजीव कोचर, विशन गर्ग, राशि गर्ग, संजीव सुराना, आशु जैन, रेशमा मगन, कपिल मगन, अनिल मगन, कुमार गोयल, दिव्या गोयल, पंकज गर्ग, रीना गर्ग, राकेश खेत्रपाल आदि मौजूद थे।