आगरालीक्स…आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है. पंखे की हवा भी लग रही है ठंडी. बाहर धूप भी निकल रही है. जन्माष्टमी पर बारिश के आसार. जानिए आज का तापमान अैर आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
आगरा का मौसम लगातार बदल रहा है. घर के अंदर पंखे की हवा भी ठंडी लग रही है तो वहीं बाहर धूप निकल रही है. मौसम का ये बदलावा बीमारियां बढ़ा रहा है. लोग सर्दी, जुकाम के साथ बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं. बुधवार को भी मौसम कुछ ऐसा रहा. हालांकि तापमान कल की अपेक्षा आज बढ़ा है.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अभी भी कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरूवार को आसमान साफ रहा सकता है लेकिन शुक्रवार से रविवार तक शहर में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं.