Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Alert: Passengers traveling by trains have troublesome days, many trains canceled, traffic block, platform will also change
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Alert: Passengers traveling by trains have troublesome days, many trains canceled, traffic block, platform will also change

212

आगरालीक्स… ट्रेन से कहीं जाने का कार्यक्रम है तो चेक कर लें। निजामुद्दीन स्टेशन पर ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।उत्तर मध्य रेल ने भी कई ट्रेनें रद्द की। जानिये कारण व ट्रेनों की स्थिति।

निजामुद्दीन पर ब्लाक के चलते प्लेटफार्म में भी बदलाव

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण का निर्माण की वजह से रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस रेलमार्ग पर कुछ ट्रेनें रद्द  रहेंगी। कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में भी परिवर्तन किया जाएगा।

निजामुद्दीन से 28 अगस्त को यह ट्रेनें होंगी प्रभावित

ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 28 अगस्त को ट्रेन संख्या 04914 दिल्ली जंक्शन-पलवल, ट्रेन संख्या 04913 पलवल-गाजियाबाद, ट्रेन संख्या 04960 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ व ट्रेन संख्या 04915 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। इसके अलावा 26 अगस्त को ट्रेन संख्या 12779 गोवा एक्सप्रेस को मार्ग में 35 मिनट और ट्रेन संख्या 12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को मार्ग में 27 अगस्त को 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा।

यह ट्रेनें अब इस प्लेटफार्म से प्रस्थान करेंगी

दूसरी ओर 26 अगस्त को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 11057 सीएसएमटी (मुंबई)-अमृतसर दादर एक्सप्रेस व 27 अगस्त को ट्रेन संख्या 12919 अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 06 से पास किया जाएगा। 28 अगस्त को ट्रेन संख्या 12618 निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 5 से जबकि ट्रेन संख्या 12432 निजामुद्दीन-तिरुवंतपुरम राजधानी एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म 7 से चलाया जाएगा।

उत्तर मध्य रेलवे की यह ट्रेनें आज से होंगी रद्द

पूर्वोत्तर राज्यों में जाने वाले यात्री भी रहेंगे परेशान

पूर्वोत्तर भारत में ट्रेन से यात्रा करने वालों की परेशानी बढ़ने वाली है। आपको बता दें की  पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में रेल लाइन दोहरीकरण का काम शुरू हो चुका है। इस दोहरीकरण के कारण  से दिल्ली से पूर्वोत्तर दिशा से आने-जाने वाली सभी ट्रेन 30 अगस्त तक बाधित होंगी। हालाँकि, रेलवे द्वारा लाइन दोहरीकरण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया  है। इस कारण  से पूर्वोत्तर दिशा में अवाजाही करने वाली कुछ ट्रेन परिवर्तित रूट से चलेंगी तो कई रद्द रहेंगी इसी के साथ- साथ ही कई ट्रेनों को मार्ग में रोक कर भी चलाया जाएगा।

पूर्वोत्तर राज्यों की यह ट्रेनें होंगी प्रभावित

नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन (12424) तत्काल प्रभाव से 29 अगस्त तक, ट्रेन संख्या 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी 26, 27 और 29 अगस्त को और 27 से 29 अगस्त के बीच ट्रेन संख्या 12506 आनंद विहार टर्मिनस-कामाख्या एनई एक्सप्रेस बारास्ता न्यूबंगोईगांव-गोलपाड़ा टाउन-कामाख्या के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन बारपेटा रोड और रंगिया स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन संख्या 12505 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!