नईदिल्लीलीक्स… कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आ गया है उनकी हालत में पहले से सुधार हो रहा है। राजू का एम्स में इलाज चल रहा है।
वर्कआउट करते समय पड़ा था दिल का दौरा
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को एक पखवाड़े पूर्व होटल के जिम में वर्कआउट करते हार्टअटैक का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। चिकित्सकों के मुताबिक उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन परिजन और उनके फैंस लगातार दुआ कर रहे थे।
सुबह 8.10 पर आया होश
बुधवार को सुबह 8.10 पर राजू श्रीवास्तव को होश आने पर सभी के चेहरे खिल गए। चिकित्सक उन पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। परिजन और फेंस ने राहत की सांस ली है।