आगरालीक्स ….आगरा में बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट के बाद हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के पिनाहट के नया पुरा में सियाराम अपनी पत्नी 62 साल की रामकली के साथ रह रहे थे। सियाराम रात को घर के बाहर सो रहे थे और रामकली घर के अंदर सो रहीं थी। बुधवार छह बजे वे घर के अंदर गए तो पत्नी रामकली का शव पड़ा हुआ था।

अलमारी के ताले टूटे मिले
सियाराम ने पुलिस को बताया कि घर में रखी अलमारी के ताले टूटे हुए थे, ज्वैलरी और कैश बदमाश ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चार दिन पहले ही सियाराम ने अपने बेटै बालकिशन और उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर दी थी, आरोप लगाए थे कि बेटा और उसकी पत्नी मारपीट करते हैं।