आगरालीक्स…आगरा में शुरू हुआ दसलक्षण महापर्व. दिगंबर जैन मंदिरों में हुए धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम…
उत्तम क्षमा धर्म के साथ बुधवार को दिगंबर जैन समाज के दसलक्षण पर्व पर्यूषण पर्व की शुरुआत बुधवार को हो गई. जैन मंदिरों को भव्य सजाया गया. जैन आचार्य के मंगल प्रवचन के साथ अन्य धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. श्री 1008 अग्रवाल दिगंबर जैन मंदिर मोती कटरा में विराजमान परम पूज्य आचार्य श्री 108 चौत्यसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में उत्तम क्षमा धर्म पर श्रीजी का अभिषेक,शांतिधारा और संगीतमय नित्य नियम पूजन हुआ. आचार्य श्री चौत्यसागर जी महाराज ने उत्तम क्षमा धर्म पर कहा कि यदि थोड़ी सी भी क्षमा है तो गुस्सा अपने आप शांत हो जाएगा. शाम को मंगल आरती के बाद विजय विमला महिला मंडल मोती कटरा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किए गए.

वही श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर कटरा इतवारी खां नाई की मंडी में दसलक्षण पर्व के पहले दिन भगवान चंद्रप्रभु का अभिषेक, शांतिधारा एवं उत्तम क्षमा धर्म की पूजन की गई. श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ताजगंज में दशलक्षण महापर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा धर्म पर श्री जी का जिन अभिषेक एवं शांतिधारा व पूजन जैन रिषम शास्त्री घिरोर के कुशल निर्देशन में संपन्न की गई. मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दसलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजन सभी जिनालयों में की जाएगी. इस अवसर पर राकेश जैन, विवेक जैन, हुकम जैन, अनंत जैन, दीपक जैन, संजयबाबू जैन, संजय जैन, विजय जैन, योगेश जैन, मधुर जैन, रितु जैन, गीता जैन समस्त मौजूद रहे.