आगरालीक्स….आगरा का तापमान आज फिर बढ़ा. दिन में असहनीय था धूप का तेज. शाम को बूंदाबांदी से उमस भी बढ़ी. जानिए आने वाले पूरे सप्ताह का मौसम अपडेट
आगरा में एक बार फिर से लोग गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं. उमस और तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है. जरा सा बाहर निकलने पर पसीना चलने लगता है. बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली. दिन में धूप का प्रभाव इतना अधिक था कि एक पल ठहरना भी मुश्किल था. श्ाम होते ही बादल छाए और कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई लेकिन इससे उमसभरी गर्मी और ज्यादा बढ़ गई.

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह आसामान साफ ही रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती हे. इसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.