आगरालीक्स…आगरा में भगवान गणेश की निकली शोभायात्रा. श्री सिद्ध विनायक मंदिर पर शुरू हुआ दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव….देखें शोभायात्रा का वीडियो
आगरा में आज गणेश चतुर्थी पर हर घर गणपति विराजमान हो गए हैं. आगरा के गोकुलपुरा स्थित श्री सिद्ध विनायक मंदिर में भी दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज से हो गया. आज मेला विकास कमेटी की ओर से शाम को भगवान श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर गोकुलपुरा, बल्काबस्ती, राजा की मंडी होते हुए वापस मंदिर पर आकर समाप्त हुई. इस दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था. शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजे. जगह-जगह शोभायात्रा स्वागत किया गया और राहगीरों को प्रसाद भी बांटा गया.
श्री सिद्ध विनायक मंदिर के महंत पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री के मुताबिक श्री गणेश महोत्सव पर भव्य फूलबंगला, छप्पन भोग भी लगाया गया है. मंदिर के महंत ने बताया कि श्री गणेश मंदिर पर हर शाम को साढ़े चार बजे से भजन संध्या और विशेष आरती होगी. नौ सितंबर को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा। शाम को साढ़े चार बजे से विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी.