आगरालीक्स ….आगरा के कॉलेजों में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, आगरा कॉलेज सहित विवि से सबंदृध कॉलेजों में प्रवेश के लिए वेब रस्ट्रिेशन की तिथि बढ़ी।अब प्रवेश लेने वाले छात्र 15 सितंबर तक वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही एमए, एमएससी और एमकॉम में छात्र प्रवेश ले रहे हैं। अभी भी तमाम छात्रों ने प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश लेने के चलते ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश नहीं लिया है। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है।
15 सितंबर तक करा सकते हैं वेब रजिस्ट्रेशन
विवि में वेब रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब 15 सितंबर तक वेब रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। छात्रों द्वारा वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी, इसके बाद यह निर्णय लिया गया है।