आगरालीक्स…. आगरा में दवा कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा बालसंस मेडिकोज द्वारा नकली डायबिटीज की दवा की बिक्री करने की शिकायत पर औषधि विभाग की कार्रवाई, चार दवाओं के लिए सैंपल। दवा का स्टॉक अधिक मिलने पर 20 दिन तक दवा बिक्री पर लगाई रोक।
आगरा में बोहरिंगर इंगेलहिम दवा कंपनी की टीम ने फव्वारा दवा बाजार के नवाबिया मार्केट स्थित बालसंस मेडिकोज द्वारा चार तरह की कंपनी की मधुमेह में इस्तेमाल होने वाली नकली दवाएं बिक्री करने का दावा किया। दवा कंपनी के प्रतिनिधि बालसंस मेडिकोज पर पहुंच गए, दुकानदारों ने विरोध किया। इसके बाद ड्रग विभाग को सूचना दी गई।

चार दवाओं के लिए गए सैंपल
सहायक औषधि आयुक्त एके जैन ने बताया कि जांच करने के बाद चार दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही बिल देखने के बाद स्टॉक अधिक मिलने पर 20 दिन के लिए बिक्री पर रोक लगा दी है। टीम ने जय श्री राम फार्मा पर भी जांच की है।
इन दवाओं के लिए सैंपल
1- JARDIANCE 12.5MG/500MG
2-JARDIANCE 25MG
3-JARDIANCE 10MG
4-TRAJENTA-5MG