आगरालीक्स …..आगरा में आज मौसम कैसा रहेगा, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान, जानें.
आगरा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तेज धूप निकलने के साथ उमस और बादल छाने के बाद बारिश हो रही है। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप है और उमस भी बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज धूप और तेज निकलेगी, बादल नहीं छाएंगे, तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

छह सितंबर को छा सकते हैं बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच सितंबर तक तेज धूप निकलेगी, छह सितंबर को मौसम बदल सकता है। बादल छा सकते हैं इससे तापमान में गिरावट नहीं आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Sep 26.0 35.0 Mainly Clear sky
02-Sep 27.0 36.0 Mainly Clear sky
03-Sep 28.0 36.0 Mainly Clear sky
04-Sep 27.0 37.0 Mainly Clear sky
05-Sep 27.0 37.0 Mainly Clear sky
06-Sep 26.0 36.0 Partly cloudy sky