आगरालीक्स ….आगरा में हाईवे पर युवती बेहोशी की हालत में मिली है, युवती के साथ कोई घटना हुई है, पुलिस जांच में जुटी है।

आगरा कानपुर हाईवे पर एत्मादपुर क्षेत्र में बुढ़िया के ताल के पास युवती पड़ी हुई थी, उसकी उम्र 27 से 30 साल के बीच में बताई जा रही है। युवती बेहोश थी, स्थानीय लोगों ने पुलिस को युवती के हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी होने की सूचना दी।
स्वास्थ्य केंद्र पर कराया भर्ती
पुलिस ने हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी युवती को स्वास्थ्य केंद्र, एत्मादपुर में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है, युवती के होश में आने के बाद पूरा घटनाक्रम पता चल सकेगा।