आगरालीक्स… एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कमी की गई है लेकिन यह कमी सिर्फ कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों पर की गई है। आगरा में जानिये क्या हैं रेट।
कॉमर्शियल सिंलेडर की कीमत अब यह होगी

एक सितंबर से कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये की कमी की है। दिल्ली में यहसिलेंडर अब 1885 रुपये में मिलेगा। आगरा में 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब तक 1950 रुपये में मिल रहा था, जो अब 1850 रुपये में मिलेगा।
घरेलू उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही मिलेगा सिलेंडर
घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए यह छूट नहीं की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर पूर्व के दाम पर ही उपभोक्ताओं को मिलते रहेंगे। घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव छह जुलाई से नहीं किया गया है। आगरा मे घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर 1065 रुपये पचास पैसे का मिल रहा है।